अग्रोहा मित्र मंडल ने ट्रॉफी लॉन्च की, लॉटरी से चुनी गईं 8 टीमें — विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख रुपए



बिलासपुर।
अग्रोहा मित्र मंडल के तत्वावधान में इस वर्ष की सबसे चर्चित अग्रवाल प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट प्रतियोगिता का बिगुल बज चुका है। गांधी चौक दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में 25 से 28 दिसंबर तक यह भव्य प्रतियोगिता होगी। खास बात यह है कि अग्रवाल समाज के खिलाड़ियों की 8 चुनी हुई टीमें इस लीग में अपनी दमदार दावेदारी पेश करेंगी।
एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से टीमों का चयन किया गया। इसी मंच पर ट्रॉफी अनावरण, जर्सी लॉन्चिंग सहित प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, सीए आनंद अग्रवाल, अग्रोहा मित्र मंडल के पदाधिकारी व समाज के बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
25 दिसंबर शाम 4 बजे उद्घाटन मैच
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 25 दिसंबर को शाम 4 बजे उद्घाटन मैच के साथ होगा।
- प्रति दिन 4 मैच खेले जाएंगे।
- लीग राउंड— 8 ओवर के मैच
- 28 दिसंबर — सेमीफाइनल व फाइनल 10-10 ओवर
भारी भरकम पुरस्कार राशि — विजेता को 2 लाख रुपए
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए इस बार पुरस्कार राशि भी खास रखी गई है—
- विजेता टीम : 2 लाख रुपए + ट्रॉफी
- उपविजेता टीम : 1 लाख रुपए + ट्रॉफी
- मैन ऑफ द सीरीज : 21,000 रुपए
- लीग मैच मैन ऑफ द मैच : 5,100 रुपए
- सेमीफाइनल व फाइनल मैन ऑफ द मैच : 11,000 रुपए
साथ ही बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
8 टीमों का चयन, जर्सी वितरण, दो ग्रुप में बंटा मुकाबला
लॉटरी प्रक्रिया से चुनी गई 8 टीमें इस प्रकार हैं—
- राइजिंग स्टार — टीम ओनर: लक्ष्मी नारायण अग्रवाल
- ब्लैक राइडर्स — टीम ओनर्स: आयुष मित्तल
- अयोध्या चेरियट — टीम ओनर: संजय मुरारका
- इंद्रप्रस्थ सुपर किंग — टीम ओनर: गर्वित अग्रवाल
- मिल्कियाना मास्टर्स — टीम ओनर: शिव अग्रवाल
- लखदातार वारियर्स — टीम ओनर: किंशुक अग्रवाल
- एलिट स्क्वाड — टीम ओनर्स: दिनेश अग्रवाल, रमेश चौधरी
- खाटू श्याम चैंपियंस — टीम ओनर्स: सुनील सुल्तानिया, सीए विमल अग्रवाल, राजेश गोयल
सभी टीमों को आकर्षक जर्सी प्रदान की गई और प्रतियोगिता के लिए इन टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।
उत्साह चरम पर, समाज के युवाओं में दिखी उमंग
ट्रॉफी लॉन्च के दौरान समाज के युवाओं में अपार उत्साह देखने को मिला। अग्रोहा मित्र मंडल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और बेहतर आयोजन, सख्त नियमों और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर मंच व दर्शकों को रोचक मुकाबले देखने को मिलें।



