Latest news

पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, दीवार पर लिपस्टिक में नाम, घर में दो लाशें… बिलासपुर में डबल डेथ मिस्ट्री से दहशत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार दोपहर एक अजीब और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में एक घर से पति-पत्नी की लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि पति पंखे से लटका हुआ मिला। दीवार पर लिपस्टिक से लिखे एक नाम और मोबाइल नंबर ने इस मौत को एक साधारण घरेलू विवाद से कहीं ज्यादा रहस्यमयी बना दिया है।


10 साल पहले प्रेम विवाह, तीन बच्चे… अब मौत ने तोड़ दिया रिश्ता
पुलिस के मुताबिक मृतक दंपती शिवानी उर्फ नेहा तांबे और राज तांबे ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों शहर की लायंस कंपनी में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। मोहल्ले वालों और परिजनों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर लगातार तनाव बढ़ रहा था।
दरवाजा बंद… घंटों से कोई आवाज नहीं… मां ने खोला तो सामने था खौफनाक सच
सोमवार दोपहर जब घर का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हरकत नहीं दिखी, तो पास में रहने वाली मृतका की मां रीना चिन्ना को शक हुआ। दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो जो दृश्य सामने था, उसने सभी को सुन्न कर दिया। बिस्तर पर बेटी की लाश थी और पंखे से लटकता दामाद।
लिपस्टिक से लिखा नाम: ‘राजेश विश्वास’… साथ मिला सुसाइड नोट, एक व्यक्ति पर हत्या-आत्महत्या का आरोप
फोरेंसिक टीम ने घर की दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक नाम और मोबाइल नंबर पाया—
“राजेश विश्वास”
इसके अलावा एक अलग कागज पर लिखे गए सुसाइड नोट में भी पति ने इस व्यक्ति को अपनी मौत और अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों के लिए जिम्मेदार बताया है।
पत्नी के गले पर खरोंच के निशान, हत्या की संभावना मजबूत
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका के गले पर दबाव और खरोंच के निशान हैं। प्राथमिक आशंका यह है कि पहले पत्नी की हत्या की गई और उसके बाद पति ने खुदकुशी की
कॉल डिटेल्स, मोबाइल डेटा और लिखे हुए मैसेजों की जांच शुरू
पुलिस ने मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, दीवार पर लिखे संदेश और कॉल डिटेल्स को सील कर दिया है।
सरकंडा पुलिस अब इस मामले को हत्या, आत्महत्या या प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश के कोण से जांच रही है।
स्थानीय लोग इस घटना के बाद भय और सदमे में हैं। तीन बच्चों के भविष्य और इस दर्दनाक मौत की सच्चाई अभी पुलिस जांच में उलझी हुई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।