Mohammed israil
जांजगीर-चाम्पा।
भादो पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार, 7 सितम्बर 2025 को सद्गुरु कबीर सत्संग सभागार शिवरीनारायण में आठोराज मानिकपुरी पनिका समाज एवं सद्गुरु कबीर आश्रम शिवरीनारायण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बंधुओं की भारी उपस्थिति और उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता गुहादास मंहत, कार्यवाहक संरक्षक आठोराज मानिकपुरी समाज ने की। विशेष अतिथि के रूप में कबड्डी दास जी (संस्थापक सत्य निज नाम सेवा संस्थान राछा पोंडी), गोपाल दास पड़वार, नान्हीदास दीवान, गोरेदास मानिकपुरी, डॉ. कृष्णदास मानिकपुरी, श्रीमती वेदमती महत, पवनदास मानिकपुरी, पुरुषोत्तम दास, सुत्री मनीषा दास, जेपी यादव एवं राजेश सिंह क्षत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आठोराज मानिकपुरी पनिका समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सोहनदास मानिकपुरी (अध्यक्ष), मोतीदास महंत (सचिव), सुरेश दास मानिकपुरी (कोषाध्यक्ष), दुर्गादास मानिकपुरी (उपाध्यक्ष), गौतम दास मानिकपुरी (सहसचिव) ने शपथ ग्रहण किया। वहीं सद्गुरु कबीर आश्रम शिवरीनारायण के रामधन दास (अध्यक्ष), जगमोहन दास (सचिव), नारायण दास (कोषाध्यक्ष) और भगतदास (उपाध्यक्ष) को शपथ दिलाई गई।
समारोह की शुरुआत अतिथि स्वागत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों ने समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान पर विचार रखे। शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह के पश्चात शाम को शिवरीनारायण नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन चौका आरती एवं सत्संग के साथ हुआ।
इस अवसर पर देवदास (ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़), महेन्द्र दास (अध्यक्ष मस्तूरी), युधिष्ठिर दास (अध्यक्ष पामगढ़), रामधन दास (अध्यक्ष नवागढ़), संतोश दास (अध्यक्ष अकलतरा), रवि रघुवेन्द्रनाथ (अध्यक्ष लवनराज), पुरुषोत्तम दास (परि. अध्यक्ष कसडोल) सहित चन्द्रमणी दास मानिकपुरी, तुलसीदास मानिकपुरी, त्रिलोकीदास महंत, मोहन दास महंत तथा भारी संख्या में मानिकपुरी पनिका समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने इस आयोजन को समाज की एकता, सहयोग और प्रगति का प्रतीक बताते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।



