Mohammed israil
अंताक्षरी कार्निवल में 150 प्रतिभागियों ने बांधा समां, खेलकूद प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने दिखाया कौशल
बिलासपुर। अग्रवाल नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के तहत रविवार को शहर गीत-संगीत और खेलकूद की उमंग से सराबोर रहा। होटल लोटस में हुए अग्रसेन अंताक्षरी म्यूजिकल कार्निवल में अग्रवाल समाज की 49 टीमों से 150 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने फिल्मी गीतों, देशभक्ति धुनों और पुराने-नए नगमों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक सभागार तालियों से गूंजता रहा। वहीं सुबह आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में समाज के 500 से अधिक बच्चों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।



गीत-संगीत की महफिल में झूमे सैकड़ों श्रोता
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा अग्रसेन अंताक्षरी म्यूजिकल कार्निवल, जिसमें महिलाओं ने देशभक्ति गीतों से समाज को भावुक किया और पुरुषों ने लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर जमकर रंग जमाया। अंताक्षरी में ताल परीक्षा जैसे राउंड ने रोमांच और बढ़ा दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हर गीत पर दर्शक झूम उठे।
मुख्य अतिथि का संबोधन
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, “महाराजा अग्रसेन की कृपा हम सब पर बनी रहे। अग्रवाल समाज एकजुटता और संस्कृति का प्रतीक है। अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है और अंताक्षरी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेरी शुभकामनाएं।”
उन्होंने कार्यक्रम आयोजन समिति को बधाई दी और इसे पारिवारिक माहौल का उत्सव बताया।
सम्मान और स्वागत
अग्रवाल सभा अध्यक्ष शिव अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोथालिया, मनीष अग्रवाल सहित आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह का स्मृति चिन्ह और श्रीफल-साल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चतुर्भुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, किशन बुधिया, मुकेश अग्रवाल रिंकू, दिलीप पालीवाल, कपिल जाजोदिया, किसलय जाजोदिया, कमल, अर्जुन अग्रवाल, गिरीश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इनकी रही खास मौजूदगी
ओंम मोदी, अजय जाजोदिया, रामेश्वर अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुनील सुल्तानिया, संजय अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, आनंद अग्रवाल, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती वंदना जाजोदिया, नितिन बेरीवाल, राजकुमार केडिया, उमेश मुरारका, बिहार जलान, मोनिल निशानियां, कपिल जाजोदिया, अंशुमन जाजोदिया, चंचल अग्रवाल, प्रत्युष गर्ग, स्वप्निल मोदी, अन्नय बजाज, सौरभ अग्रवाल, मयंक निशानियां, अमेश बुधिया, अनुराग लोहिया, विनीत मित्तल, विवेक मित्तल, अमित रामपुरिया आदि मौजूद थे।
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह
अग्रवाल समाज की सुबह बिलासा कन्या महाविद्यालय मिनी पिक स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं से शुरू हुई। इसमें 500 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
मुख्य प्रतियोगिताएँ
- मिठाई दौड़
- रस्सी खींच
- लकी-लकी गेम
- बैडमिंटन (80 प्रतिभागी)
- स्लो मोटरसाइकिल रेस
- कक्षा पहली से तीसरी व चौथी से सातवीं तक के बालक-बालिकाओं के लिए विशेष वर्ग प्रतियोगिताएँ
सुबह 9 बजे शुरू हुई प्रतियोगिताएँ शाम 6.30 बजे तक चलीं।
खेल आयोजन में रहे सक्रिय
खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वेंकटेश अग्रवाल, नवीन जाजोदिया, रमेश बुधिया, राकेश गोयल, विकास निशानियां, अमेश बुधिया, अमित चौधरी, अंकुर अग्रवाल, अनन्य बजाज, कपिल जाजोदिया, अन्नय बजाज, सौरभ अग्रवाल, मोनिल निशानियां, संजय मुरारका, शरद मुरारका सहित अग्रवाल नवयुवक समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



