Mohammed israil
सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव समेत दिग्गज नेता करेंगे शिरकत
बिलासपुर। केंद्र की कथित “वोट चोरी” और चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर में बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन तय किया है। आगामी 9 सितम्बर को मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में होने वाली “वोट चोर – गद्दी छोड़” आमसभा में कांग्रेस के शीर्ष नेता मंच साझा करेंगे। सभा की तैयारी को लेकर रविवार को राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव ने बिलासपुर में मैराथन बैठक ली और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

देवेंद्र यादव का हमला
सभा की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा –
“केंद्र सरकार की जीत चोरी की जीत है। चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है। वोटों की हेराफेरी के उदाहरण अब प्रमाणित हो चुके हैं। राहुल गांधी जी की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है, जिसका संदेश अब पूरे देश में गूंज रहा है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जीत वोट गिनती और प्रतिशत में हेरफेर से हासिल हुई है, जिसे अब देश समझ चुका है।
सभा में शामिल होंगे:
- सचिन पायलट (कांग्रेस प्रभारी, छत्तीसगढ़)
- चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष)
- दीपक बैज (प्रदेश अध्यक्ष)
- भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)
- टी.एस. सिंहदेव (पूर्व उप मुख्यमंत्री)
- विजय जांगिड़ (सह प्रभारी)
- देवेंद्र यादव (राष्ट्रीय सचिव)
साथ ही पूर्व मंत्री, विधायक और संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सभा का कार्यक्रम
📅 तिथि – 9 सितम्बर 2025
🕛 समय – दोपहर 12 बजे
📍 स्थान – ग्रीन गार्डन मैदान, मुंगेली नाका, बिलासपुर
🔹 जिम्मेदारी बाँटी गई
- 4000 कार्यकर्ता सिर्फ नगर निगम क्षेत्र से जुटेंगे।
- पार्षद, प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई को अलग-अलग जिम्मेदारी।
- देवेंद्र यादव ने स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
🔹 राहुल गांधी का संदेश
- हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर जनता से सीधे जुड़े।
- लोगों की समस्याएं जानीं और केंद्र की नीतियों का विरोध किया।
- नारा दिया – “वोट चोर, गद्दी छोड़” – जिसकी गूंज अब छत्तीसगढ़ से शुरू होकर पूरे देश में फैल रही है।
जन्मदिन पर सभा का तोहफा
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि 9 सितम्बर की यह सभा कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के जन्मदिन पर बिलासपुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी है। इसे “आज़ादी की दूसरी लड़ाई” बताते हुए उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की सफलता हर कांग्रेस कार्यकर्ता की मेहनत पर निर्भर करेगी।
बैठक में मौजूद प्रमुख









विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, जावेद मेमन,प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, पंकज सिंह, आत्मजीत मक्कड़, राकेश शर्मा, समीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।



