00 चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अकेले वकीलों की कमर तोड़ी, 6 विकेट झटके – 23 रन ठोके, जजों की टीम ने 63 रनों से जीता सद्भावना मैच
Mohammed israil
बिलासपुर, 06 सितंबर।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिल्वर जुबली वर्षगांठ हुए ‘सद्भावना क्रिकेट मैच’ में जजों की टीम ने वकीलों को करारी शिकस्त दी। मैदान पर सबसे बड़ा आकर्षण रहे चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 23 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट चटकाकर वकीलों की पूरी टीम को घुटनों पर ला दिया और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।



🏏 मैच का हाल
टॉस जीतकर जजों ने पहले बल्लेबाजी की
कप्तान जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने अर्धशतक (50 रन) जड़कर टीम को मजबूती दी
12 ओवर में जजों की टीम ने 216 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया
वकीलों के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने 3 विकेट निकाले
वकीलों की हार – 153 पर ढेर
जवाब में उतरी बार एसोसिएशन की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। वरूणेंद्र मिश्रा महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चीफ जस्टिस सिन्हा ने लगातार झटके देकर वकीलों की बल्लेबाजी लाइनअप ध्वस्त कर दी।
सुनील ओटवानी, समीर सिंह, ईश्वर जायसवाल और अन्य बल्लेबाज कोशिश करते रहे, लेकिन टीम केवल 153 रन ही बना सकी।
स्कोर कार्ड – हाइलाइट्स
जजों की टीम – 216/12 ओवर
कप्तान जस्टिस पांडेय – 50 रन
चीफ जस्टिस सिन्हा – 23 रन, 6 विकेट
वकीलों की टीम – 153 ऑल आउट
जजों की जीत – 63 रन से
बारिश ने बदला मैदान, इंडोर स्टेडियम में मुकाबला
दरअसल, सद्भावना मैच मिनी स्टेडियम में होना था, लेकिन लगातार बारिश से मैदान जलमग्न हो गया। जिला प्रशासन ने तुरंत निर्णय लेते हुए मैच का आयोजन बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में कराया।
मैच देखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार समेत जजों के परिवार और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
🗣️ चीफ जस्टिस की बात
मैच के बाद चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा—
“हाईकोर्ट की 25वीं वर्षगांठ पर पहली बार ऐसा सद्भावना मैच हुआ है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि आपसी मेलजोल और सौहार्द का प्रतीक है। प्रशासन ने जो सहयोग और व्यवस्था की, वह काबिले-तारीफ है।”
✨ जजों की टीम – कौन-कौन खेले?
जस्टिस बीडी गुरु, जस्टिस रवींद्र अग्रवाल, जस्टिस एके प्रसाद, जस्टिस अरविंद वर्मा, जस्टिस संजय जायसवाल, जस्टिस एन के चंद्रवंशी, जस्टिस एनके व्यास, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस पीपी साहू, जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय के अग्रवाल।
👉 इस रोमांचक मुकाबले ने साफ कर दिया कि अदालत के फैसलों के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी जजों की पकड़ मजबूत है।



