Latest news

“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान 39 विशेष ट्रेनों की सुविधा”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 08 स्पेशल ट्रेनें की सुविधा”

बिलासपुर:- 02 सितम्बर, 2025 त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजारों विशेष ट्रेन सेवाओं के संचालन का फैसला लिया है । बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12000 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा चुकी है । जिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी है उनका नोटिफिकेशन भी अब जारी किया जाना प्रारंभ हो चुका है । 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है जिनके माध्यम से कुल 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) सुनिश्चित किए जाएंगे । भारतीय रेल द्वारा यह निर्णय त्योहारों के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और उन्हें अपने प्रियजनों के साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। विशेष रूप से उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के बड़े स्टेशनों से चलने वाली इन ट्रेनों से महानगरों और ग्रामीण इलाकों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित किया गया है । पूजा स्पेशल इन ट्रेनों की श्रृंखला के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सर्वाधिक 39 ट्रेनें चलाई जाएंगी । इन ट्रेनों का संचालन मुख्यतः पटना, शालीमार, निज़ामुद्दीन, सुलतानपुर सहित अनेक मार्गो के लिए चलाई जा रही है । *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनें जिसकी जानकारी इस पकार है :-*

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।