Latest news

अवैध शराब पर सख्ती, आबकारी मंत्री देवांगन ने कहा लापरवाही बरती तो अब खैर नहीं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


चार नवीन सॉफ्टवेयर लांच, अब आबकारी विभाग होगा और हाईटेक

रायपुर, बिलासपु 29 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि “राज्य में अवैध मदिरा का विक्रय और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”
बैठक में मंत्री ने आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा की और विभाग को पारदर्शी व तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए चार नवीन सॉफ्टवेयर का लोकार्पण किया।


🟩 मंत्री के निर्देश

  • अन्य राज्यों से मदिरा की अवैध बिक्री व परिवहन पर रोक।
  • ओवररेट पर बिक्री करने वाले दुकानों पर कठोर कार्रवाई।
  • होटल, ढाबों और फार्म हाउसों में अवैध बिक्री रोकने के निर्देश।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों व जांच चौकियों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर।
  • सभी मदिरा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के आदेश।

🖥️ नए सॉफ्टवेयर की खासियत

1️⃣ आईओएस मनपसंद मोबाइल एप्लीकेशन – ग्राहकों के लिए सुविधा, एप्पल स्टोर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी।
2️⃣ सैलरी कैल्कुलेशन वेब एप्लीकेशन – कर्मचारियों के वेतन की स्वचालित गणना, मैनपॉवर एजेंसियों को सीधा लाभ।
3️⃣ सेव सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन – कर्मचारियों के लिए अवकाश आवेदन, वेतन विवरण और दुकान संबंधी शिकायत का आसान विकल्प।
4️⃣ टोल फ्री एप्लीकेशन – शिकायत दर्ज और समाधान की स्थिति की एसएमएस के जरिए जानकारी।


📊 विभागीय समीक्षा में चर्चा

  • मदिरा दुकानों की व्यवस्था और लाइसेंसिंग प्रणाली।
  • राज्य में बार और क्लब की जानकारी।
  • आबकारी राजस्व की लक्ष्य पूर्ति और कार्ययोजना।
  • उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा उपलब्ध कराने पर जोर।

🗣️ बैठक में शामिल

आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, सचिव श्रीमती आर. संगीता, विशेष सचिव देवेंद्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, पी.एल. साहू, जी.के. भगत, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन सहित जिला आबकारी अधिकारी व विभागीय अमला मौजूद रहा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।