Mohammed israil
त्यौहारों से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर।
आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेंज पुलिस ने 23 अगस्त से 28 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करों पर तगड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में गांजा, शराब, चरस और नशीली गोलियाँ जब्त की गईं। साथ ही फरार आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी संख्या में वारंट भी तामील किए गए।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल शुरुआत है और त्यौहारों के दौरान यह लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि न फैल सके।
नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
- गांजा : 05 प्रकरण दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार, 199.158 किलो गांजा व 03 वाहन जब्त।
- नशीली टैबलेट : 01 आरोपी गिरफ्तार, 150 नशीली टैबलेट बरामद।
- चरस : 01 प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार, 16.81 ग्राम चरस जब्त।
📌 अवैध शराब के खिलाफ अभियान
- कुल 56 प्रकरण दर्ज, 61 आरोपी गिरफ्तार।
- 989.31 लीटर अवैध शराब और 09 वाहन जब्त।
📌 फरार आरोपियों पर शिकंजा
- स्थायी वारंट : 35 तामील।
- गिरफ्तारी वारंट : 301 तामील कर न्यायालय में पेश।
📌 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
- 15 आदतन बदमाशों पर धारा 129 बीएनएस।
- धारा 170 बीएनएस के तहत 100 मामलों में कार्रवाई।
पुलिस का संदेश

“त्यौहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने पुलिस सतर्क है। नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।” – डॉ संजीव शुक्ला,पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर



