Latest news

“ डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति पर बवाल : संघ अध्यक्ष ने पी फिनायल, अस्पताल में भर्ती”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ की महिला अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने फिनायल पीने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने उन्हें रोककर तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।

दो दिनों से धरना दे रहे परिजनों का कहना है कि मृत शिक्षकों के परिवार को अब तक नौकरी नहीं दी गई, जिससे वे गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। बाद में पुलिस ने अन्य महिलाओं को बस में बैठाकर नया रायपुर स्थित धरना स्थल भेज दिया।

Contents
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ की महिला अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने फिनायल पीने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने उन्हें रोककर तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।कौन प्रदर्शनकारी? दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन और संघ की महिलाएं मुख्य मांग मृत शिक्षकों के परिवार को ‘अनुकंपा नियुक्ति’ के तहत नौकरी घटना संघ अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने फिनायल पीने का प्रयास किया पुलिस कार्रवाई महिलाओं को बस से नया रायपुर धरना स्थल भेजा सोशल मीडिया प्रभाव वीडियो वायरल, राजनीतिक गरमाहट बढ़ी संघ का रुख “जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा”

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।


कौन प्रदर्शनकारी? दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन और संघ की महिलाएं मुख्य मांग मृत शिक्षकों के परिवार को ‘अनुकंपा नियुक्ति’ के तहत नौकरी घटना संघ अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने फिनायल पीने का प्रयास किया पुलिस कार्रवाई महिलाओं को बस से नया रायपुर धरना स्थल भेजा सोशल मीडिया प्रभाव वीडियो वायरल, राजनीतिक गरमाहट बढ़ी संघ का रुख “जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा”


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।