
Mohammed israil
बिलासपुर। शहर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं और दुकानों पर चाकुओं की खुलेआम बिक्री पर अब हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए, चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच (डीबी) ने इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर सुनवाई शुरू कर दी। कोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी बिलासपुर, कलेक्टर, एसपी और गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पक्षकार बनाते हुए तीन दिनों में व्यक्तिगत शपथपत्र पर जवाब तलब किया है।डीबी ने टिप्पणी की कि केवल सात महीनों में 120 चाकूबाजी के मामले दर्ज हुए, जिनमें 7 मौतें और 122 घायल हुए हैं। मामूली विवादों पर जानलेवा हमले शहर में आम हो गए हैं, और चाकुओं की ऑनलाइन व ऑफलाइन बिक्री ने इस प्रवृत्ति को और खतरनाक बना दिया है। कोर्ट ने कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के बावजूद इस पर अंकुश लगाने के लिए और कठोर रणनीति जरूरी है। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। मालूम हो कि बिलासपुर के अलावा रायपुर में भी चाकू बाजी की घटनाएं काफी बढ़ी है।
1: पिछले 1 महीने में छत्तीसगढ़ में बड़ी चाकूबाजी की घटनाएं
तारीख शहर/जगह घटना हताहत 20 जुलाई 2025 बिलासपुर, सरकंडा मामूली विवाद में युवक पर हमला 1 मौत 25 जुलाई 2025 रायपुर, पंडरी पुराने विवाद में चाकूबाजी 2 घायल 28 जुलाई 2025 दुर्ग, भिलाई-3 शराब पार्टी में विवाद 1 मौत, 1 घायल 2 अगस्त 2025 रायपुर, टिकरापारा प्रेम प्रसंग विवाद 1 मौत 7 अगस्त 2025 बिलासपुर, सिविल लाइन सड़क पर मारपीट के बाद चाकूबाजी 3 घायल 10 अगस्त 2025 रायगढ़, घरघोड़ा आपसी रंजिश 1 मौत, 2 घायल
2: हाल की बड़ी चाकूबाजी वारदातें
- बिलासपुर (सिविल लाइन, जुलाई 2025): बाइक सवार युवकों ने सड़क पर विवाद के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
- रायपुर (टिकरापारा, अगस्त 2025): प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से हत्या, आरोपी मौके से फरार।
- भिलाई (भिलाई-3, जुलाई 2025): शराब पार्टी में झगड़े के दौरान दोस्त ने ही चाकू मारकर साथी की जान ले ली।
- रायगढ़ (घरघोड़ा, अगस्त 2025): आपसी रंजिश में रात को घर में घुसकर युवक पर हमला, मौके पर मौत।



