Latest news

सेवा सहकारी समिति के आंदोलनकारियों ने घेरा कलेक्ट्रेट… इधर जिले के 214 किसानों ने धान बेचने लिया टोकन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 नेहरू चौक से रैली निकालकर कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

00 बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। इससे पहले उन्होंने नेहरू चौक से रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं जिले के 214 किसानों ने धान बिक्री के लिए टोकन ले लिया है। जिला एवं केंद्रीय सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी ने दावा किया कि खरीदी केदो में सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का मामला शासन स्तर पर हाल होना है।

सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी नेहरू चौक में 8 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संघ का कहना है कि उनके धरने पर होने के बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा उनकी लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न पत्राचारों और ज्ञापनों के माध्यम से शासन को इन मांगों के बारे में सूचित किया गया, लेकिन हर बार उन्हें केवल मौखिक आश्वासन ही मिला। इसके बावजूद, अब तक किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है, जिसके कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा।प्रबंधकीय अनुदान की मांग कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भी मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ शासन से 5-5 लाख का प्रबंधकीय अनुदान, सेवा नियमों में संशोधन और पदोन्नति आदि शामिल है।

यह है प्रमुख मांग

1. कंडिका 15.8 – जो किसान केंद्र में उत्पादित संकुल को परिवहन नहीं कर पाएंगे, उनकी सुविधा के लिए समय सीमा 28 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च करने की मांग की गई है।

2. धान की नमी – धान खरीद के समय नमी की मात्रा की सीमा को 15% करने की मांग की गई है।

3. धान खरीद सीमा – 72 घंटे में उठाव का प्रावधान हटाने की सिफारिश की गई है।

4. उपजर्जन – कोडिका 16.4 के अनुसार मेपर लिमिट तय करने के प्रावधान को पूरी तरह से हटाने का अनुरोध किया गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।