Latest news

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोज़र एक्शन.. भूमाफिया अब भी सलाखों से बाहर –  प्रशासनिक प्रभाव का है सवाल…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
13 Min Read

✍️ Mohammed israil

अवैध कॉलोनाइज़ेशन के खिलाफ लगातार चौथे दिन चला निगम काबुलडोजर

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सख्ती लगातार चौथे दिन भी जारी रही। कमिश्नर  अमित कुमार के निर्देश पर  जोन क्षेत्र क्रमांक 08 में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई।

अशोक नगर मार्ग में बिरकोना आशाबंद रोड पर खसरा क्र. 1259 का भाग, 1259/167 में 2.81 एकड़ भूमि पर की गई गैरकानूनी प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यहां 34 टुकड़ों में ज़मीन बेची गई थी, जबकि बाकी हिस्से को बेचने की तैयारी चल रही थी। कई भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई — दर्जनों निर्माण ध्वस्त

आज की कार्रवाई में निम्नलिखित स्थानों पर भी कार्रवाई की गई:

🔸 खसरा नं. 1183/23 (लगभग 2 एकड़) — संजीवनी कापसे और अजय कापसे
🔸 खसरा नं. 277/3 (1 एकड़) — वरुण सामनानी
🔸 खसरा नं. 342, कोनीसंजय खेत्रपाल

इन सभी स्थानों पर बनाए गए सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल और एक अवैध मकान को भी तोड़ दिया गया


छत्तीसगढ़ में कॉलोनाइज़र के लिए क्या हैं नियम?

🔹 छत्तीसगढ़ शासन की विकास और कॉलोनाइज़ेशन नीति के अनुसार—

  • 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि का कॉलोनीकरण करने वाले को नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य
  • कॉलोनी के लिए ले-आउट स्वीकृति, नक्शा, सड़क, नाली, पार्किंग आदि की प्लानिंग आवश्यक
  • बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित करने पर CRPC 133 व IPC के तहत मुकदमा, ज़मीन ज़ब्त व ध्वस्तीकरण का प्रावधान।

सरकार ने भूमाफियाओं पर क्या सख्त निर्णय लिए हैं?

🔸 राज्य सरकार ने अवैध कॉलोनाइज़ेशन पर रोक के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया है।
🔸 प्रत्येक जिले में “अवैध प्लाटिंग निगरानी समिति” बनाई गई है।
🔸 ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी शुरू किया गया है, जहाँ नागरिक अवैध प्लाटिंग की जानकारी दे सकते हैं।
🔸 बार-बार उल्लंघन करने वाले भूमाफियाओं की बैंक खाता, पंजीयन और भवन अनुज्ञा पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
🔸 कुछ मामलों में NSA व MISA जैसे कठोर कानूनों की तैयारी की खबरें भी सामने आई हैं।


प्रशासन पर सवाल — कार्रवाई लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं!

नगर निगम ने अब तक 10 से अधिक अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग पर कार्रवाई की है।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि —

❓ “क्या सिर्फ बुलडोज़र ही काफी है?”
❓ “अब तक कोई भूमाफिया सलाखों के पीछे क्यों नहीं पहुंचा?”
❓ “क्या राजनीतिक संरक्षण इन भू-माफियाओं की ढाल बना हुआ है?”


कार्रवाई टीम में कौन-कौन रहे शामिल?

🔹 भवन अधिकारी – अनुपम तिवारी
🔹 जोन आयुक्त – श्रीमती विभा सिंह (जोन-08)
🔹 उप अभियंता – श्री जुगल किशोर सिंह, श्री अरुण यादव, देव नारायण मरकाम, कु. शशि वारे
🔹 हल्का पटवारी, अतिक्रमण प्रभारी, कर्मचारीगण, पुलिस बल आदि


निगम की चेतावनी — कार्रवाई और सख्त होगी

अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर।

कमिश्नर अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि

अवैध प्लाटिंग करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। शहर की योजना से छेड़छाड़ अब नहीं चलेगी।


जानता है हैरान
बिलासपुर में बुलडोज़र की गूंज भूमाफियाओं के लिए साफ संदेश है — अब या तो नियम मानो या तैयारी करो!
लेकिन साथ ही यह भी तय है कि अब जनता भी ये पूछ रही है कि बुलडोज़र के बाद कब होगी जेल की सलाखों तक कार्रवाई?


कहां-कहां चला निगम का बुलडोजर

भू माफिया के अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र 

बिलासपुर- निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर पालिक निगम बिलासपुर सीमा क्षेत्रान्तर्गत जोन क्र.07 के ग्राम-मोपका अन्तर्गत खसरा क्र. 465, 466 के भाग में किये अवैध प्लाटिंग पर निर्मित कच्ची सडक (डब्ल्यू.बी.एम. सड़क), बाऊण्ड्रीवाल निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग में बिना अनुमति निर्माणाधीन मकानों पर तीसरे दिन भी हटाने की कार्रवाई की गई।

 भूमि खसरा 993 का भाग राजकिशोर नगर महावीर सिटी के पास अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा लगातार तीन दिनो से अवैध प्लाटिंग एवं अवैध प्लाटिंग पर बिना अनुमति के निर्माणाधीन मकानों पर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालो एवं बिना अनुमति मकान निर्माण करने वालो में हडकंप मचा हुआ है। 

आज कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी अनुपम तिवारी, जोन 7 के कमिश्नर प्रवीण शर्मा, उपअभियंता श्री जुगल किशोर सिंह, श्री अरूण यादव, राघवेन्द्र सिंह राजपूत, कु. प्रीति कंवर एवं ग्राम-खमतराई के हल्का पटवारी, अतिक्रमण प्रभारी/कर्मचारी, जोन क्र.07 के कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहें।

बहतराई,मोपका और खमतराई में की गई कार्रवाई* 

*निगम कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई,आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*

बिलासपुर- शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ नगर निगम ने दूसरे दिन फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाट में बनाए गए सड़क,नाली और बाऊण्ड्रीवाल को तोड़ दिया है।निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

नगर निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत अवैध कालोनी निर्माण और प्लाटिंग का कार्य मोपका, बहतराई, खमतराई में किया जा रहा था। जिस पर आज निगम ने अपना बुलडोजर चलाया। मोपका में खसरा नंबर 1/1 शुभम ताम्रकार, खसरा नंबर 5/4 भवानी लाल बरेठ,

खसरा नंबर 33/2 सत्यनारायण जायसवाल,खसरा नंबर 465/1

दिनेश कृपाल सिंह,खसरा नंबर 472/1 शांति प्रकाश तिर्की द्वारा अवैध प्लाटिंग कर जमीन को टुकड़ों में बेची जा रही थी। इसके अलावा खमतराई में खसरा नंबर 257/1,297/1, बहतराई में खसरा नंबर 347, बहतराई के कमल विहार में खसरा नंबर 644, 645 की भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी,जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम ने सड़क,बाउंड्रीवाल और नाली को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा बहतराई के कमल विहार में नागेंद्र पुरी गोस्वामी,अविनाश पुरी गोस्वामी के निर्माणाधीन अवैध मकान को भी तोड़ा गया है। आज की कार्रवाई में अतिक्रमण,भवन शाखा,जोन क्रमांक 7 एवं पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

अवैध प्लाटिंग पर निगम का प्रहार,एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई*

*खमतराई,बिरकोना,सकरी में साढ़े 26 एकड़ के 8 प्लाॅट पर की गई कार्रवाई*

*7 बुलडोजर 8 डंपर से की गई कार्रवाई,रोड,नाला और बाउंड्रीवाल ध्वस्त,दो मकान भी जमींदोज* 

*आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई* 

बिलासपुर- शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम ने आज बड़े पैमाने पर कार्रवाई किया है। एक साथ शहर के 8 अवैध प्लाॅटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने सुबह एक साथ यें कार्रवाई शुरू कि जो देर शाम तक जारी रहा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में संचालित कुल साढ़े छब्बीस एकड़ के अवैध प्लाटिंग पर एक साथ कार्रवाई में निगम ने 7 बुलडोजर और 8 डंपर का उपयोग किया। कार्रवाई के तहत अवैध प्लाॅट में बनाए गए बाउंड्रीवाल,रोड और नाला को तोड़ दिया गया है और कंस्ट्रक्शन मटेरियल को जब्त कर लिया गया है।

   नगर निगम सीमांतर्गत जोन क्रमांक 7 के खमतराई और बिरकोना मार्ग में संचालित अवैध प्लाटिंग जिसमें शिवा विहार नितेश यादव,खसरा नंबर 421/17,ललिता देवी शर्मा खसरा नंबर 391/12,ललिता देवी शर्मा खसरा नंबर 391/5,बत्तीसा देवी विश्वकर्मा खसरा नंबर 309/12, कुसुमलता बैसवाड़े खसरा नंबर 309/10,मनहरण दास मानिकपुरी खसरा नंबर 377। बिरकोना रोड में दुलौरिन धुरी के खसरा नंबर 559/77,559/79,559/81, 559/83,559/85, राधेश्याम धुरी खसरा नंबर 559/2,ज,झ,ञ, और क। बिरकोना रोड में मारूति विहार में दीपांशु श्रीवास खसरा नंबर 559/1,559/1 द,559/ 102, 559/88,मो.इकराम खसरा नंबर 559/1 ढ,559/116। इसी तरह श्रीराम पुरम कालोनी में गिरधारी लाल खसरा नंबर 9/3,बंशीधर पटेल खसरा नंबर 9/1, घनश्याम पटेल खसरा नंबर 8/2 पर कार्रवाई की गई है। इन सभी 6 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने प्लाॅट में निर्मित सड़क,बाउंड्रीवाल और नाले को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा शिवा विहार में दो मकानों को भी तोड़ा गया है। जोन क्रमांक 1 सकरी के अमेरी क्षेत्र में खसरा नंबर 12/02 सुनील कुमार नागदेव एवं 12/04 आनंद साहू द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। रकबा 40 डिसमिल अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। कुल साढ़े छब्बीस एकड़ भूमि पर आज कार्रवाई की गई।

उपरोक्त लोगो के द्वारा बिना ले-आउट अनुमोदन के लगभग भूमि को छोटे-छोटे भूखण्ड़ो में विभक्त कर अवैध प्लाटिंग किया गया था। जिसमें मुरूम एवं सीसी सड़क नाली और प्रीकास्ट बाऊण्ड्रीवाल बना लिया गया था।

अवैध प्लाटिंग- शहर के 142 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने निगम ने लिखा पत्र* 

*राजस्व विभाग से ली गई थी रिपोर्ट* 

*उप पंजीयक को पत्र लिखकर दी गई अवैध प्लाटिंग की जानकारी* 

*उक्त जमीनों की गई रजिस्ट्री की भी जानकारी मांगी गई है*

बिलासपुर- अवैध प्लाटिंग कर शहर की खूबसूरती पर दाग लगाने वाले शहर के मोपका,खमतराई,चांटीडीह,लिंगियाडीह,बिजौर, मंगला और तिफरा क्षेत्र के 142 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है। भू स्वामियों द्वारा बिना व्यपवर्तन,बिना ले आउट प्लान के जमीन को टुकड़ों में बेचा जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए निगम द्वारा उप पंजीयक को पत्र जारी किया गया है। निगम सीमांतर्गत लगातार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है,इसी के तारतम्य में राजस्व विभाग द्वारा मिले रिपोर्ट के आधार पर इन जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की तैयारी है।

इन क्षेत्रों में भवन नक्शा पास करने में निगम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी 142 जमीनों के मालिकों के नाम और जमीन के खसरा नंबर और अन्य विवरण समेत उप पंजीयक को रजिस्ट्री में रोक लगाने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व निगम द्वारा अवैध प्लाट में सड़क, बाउंड्रीवाल समेत अन्य चीजों को तोड़कर कार्रवाई की गई है। जिन 142 जमीनों की सूची पंजीयक कार्यालय को सौंपी गई है उनमें मंगला क्षेत्र की 39 जमीन,मोपका की 33 जमीन,तिफरा में 10 जमीन,खमतराई की 40 जमीन, बिजौर की 10,चांटीडीह की 6,मंगला और लिंगियाडीह की 4 जमीन शामिल है।

*मोपका में 2 और घुरू में 1 को नोटिस*

नगर निगम द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वाले मोपका के 2 और घुरू क्षेत्र में 1 भूस्वामी को नोटिस जारी किया गया है। घुरू में रामनाथ मिश्रा पिता घासीराम मिश्रा एवं उत्तम कुमार मिश्रा पिता श्री रामनाथ मिश्रा, निवासी मेन्डरा / घुरू, बिलासपुर (छ.ग.), बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा ग्राम-घुरू, प.ह.नं. 61, तहसील सकरी, व जिला बिलासपुर (छ.ग.) स्थित भूमि खसरा क्रमांक 126/1, रकबा 0.2167 हेक्टेयर (0.535 एकड़), भूमि के स्वरूप को परिवर्तित कर बिना सक्षम प्राधिकारी के स्वीकृति प्राप्त किये अवैध कालोनी / प्लाटिंग का निर्माण छोटे-छोटे भू-खण्ड़ों में विभाजित कर विक्रय किया गया है एवं वर्तमान में भी विक्रय किया जा रहा है । इसी तरह “मोपका” तहसील व जिला बिलासपुर (छ०ग०) में शुभम ताम्रकार भूमि खसरा क्रमांक 568/2 तथा 568/3 रकबा 30 डिसमील को और मोपका में ही अन्नू मसीह भूमि खसरा क्रमांक 992/28 तथा 992/29 को परिवर्तित कर छोटे-छोटे भूखण्डों में विभाजित कर विक्रय किया गया है अथवा वर्तमान में भी विक्रय किया जा रहा हैं। इन तीनों भूस्वामियों को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। समयसीमा के भीतर जवाब नहीं देने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।