विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सिम्स बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बिलासपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) बिलासपुर में हेपेटाइटिस रोग के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को हेपेटाइटिस जैसे घातक वायरल संक्रमण के प्रकार, लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का संचालन गवर्नमेंट मेडिकल नर्सिंग कॉलेज लगरा की एम.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित छात्राओं –सिम्स की नर्सिंग अधीक्षक स्वाति कुमार. उज्जवला दास, पिंकी दास, नमिता वाणी, राजकुमारी चौहान, संजू चौधरी एवं पुष्पलता शर्मा – ने आम जनता को हेपेटाइटिस A, B, C एवं E के प्रकारों, उनके संक्रमण के कारणों तथा रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जनसामान्य के बीच पंपलेट वितरित किए गए, तथा विभिन्न स्थानों पर पोस्टर प्रदर्शित कर सरल भाषा में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
साथ ही नीडल पिक इंजुरी के बारे में जानकारी दी गई अगर कोई हेपेटाइटिस से संक्रमित व्यक्ति का ऑपरेशन या इंजेक्शन देते हुए पिक हो जाते है डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ अन्य कर्मचारी उन्हे सिम्स के ए. आर. टी सेंटर से दवा उपलब्ध कराई जाती है
इस अवसर पर सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पेंद्रो, तथा डॉ. आशुतोष कोरी (मेडिसिन विभाग) डॉ रेखा बरापतरे विभाग अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी की विशेष उपस्थिति रही।
यह आयोजन रेडियोलॉजी विभाग, पंजीयन हाल एवं मेडिसिन ओपीडी परिसर में संपन्न हुआ।
🔍 हेपेटाइटिस के लक्षण
हैपेटाइटिस B: बुखार, भूख कम लगना, थकान, अवसाद, गठिया, जोड़ों में दर्द
हैपेटाइटिस C: थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब
✅ क्या करें
फल-सब्जियां अच्छी तरह धोकर खाएं
स्वच्छ जल और पका हुआ भोजन करें
केवल अधिकृत ब्लड बैंक से रक्त लें
नवजात बच्चों को हैपेटाइटिस B का टीका अवश्य लगवाएं
संक्रमित माता से जन्मे बच्चों को HBIG (हेपेटाइटिस B इम्यून ग्लोब्युलिन) दें
❌ कैसे बचें
खुले में शौच से बचें
दूषित भोजन एवं पानी के सेवन से परहेज करें
संक्रमित सुई, ब्लड व असुरक्षित यौन संबंध से बचाव करें
व्यक्तिगत वस्तुएं (रेज़र, ब्रश आदि) साझा न करें
संक्रमित गर्भवती महिला के नवजात को 24 घंटे के भीतर टीका अवश्य लगवाएं



