Latest news

पिकनिक स्पॉट कोरी डेम कोटा में शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वालों पर कोटा पुलिस की कार्रवाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

** कोरी डेम के आस पास लाउड स्पीकर से मुनादी कर नदी के आस पास नहीं जाने एवं बच्चों को नदी के पानी से दूर रहने की अपील किया गया *

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर।  चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत एवं बरसात के कारण नदी नालों में भरी जल भराव के मद्देनजर नदी नालों के आस पास नहीं जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 27.07.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में घोंघा जलाशय में बने कोरी डेम कोटा में शराब सेवन कर वाहन से स्टंट कर चलाने वाले 16 आरोपियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा लाउड स्पीकर से कोरी डेम के आस पास के गांव में मुनादी कराकर पर्यटन स्थल कोरी डेम घूमने आए परिवार को नदी के तेज बहाव में नहीं जाने एवं अपने बच्चों को नदी के पानी से दूर रहने एवं शराबसेवन नहीं करने की अपील किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, उप निरीक्षक मीना ठाकुर ,सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।