Latest news

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा ऐलान : 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी–चक्का जाम आंदोलन, बड़े नेताओं को जिलावार जिम्मेदारी, कोटा विधायक अटल को बिलासपुर का बनाया प्रभारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

🖋️ mohammed israil ,बिलासपुर,रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी–चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को विभिन्न जिलों का प्रभारी बनाया गया है। ये नेता अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे और ज़मीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बिलासपुर जिले का प्रभारी कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को बनाया गया।


📍 इन जिलों में ये होंगे प्रभारी नेता

जिलानामित प्रभारी रायपुर डॉ. शिवकुमार डहरिया धमतरी श्री धनेंद्र साहू दुर्ग श्री ताम्रध्वज साहू सरगुजा डॉ. प्रेमसाय सिंह बस्तर श्री दीपक पटेल राजनांदगांव श्री बृजमोहन चोपड़ा कांकेर श्री गिरीश देवांगन कोण्डागांव-नारायणपुर श्री मोहन मरकाम कोरबा श्री पुनुलाल चौल, श्री मोहितो केरकेट्टा बिलासपुर श्री अटल श्रीवास्तव जांजगीर-चांपा श्री व्यास केश्यप


📝 बैठक लेकर प्रदर्शन की बनाएंगे रणनीति

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभारी नेता संबंधित जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पार्षदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर आंदोलन को सशक्त बनाने की कार्यवाही करेंगे।

अन्य जिलों में भी प्रमुख नेताओं, संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंदोलन किया जाएगा।

📌 यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


🔴 [बेटे चैतन्य से बेटी और बहू के साथ मिले भूपेश बघेल, ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार

🔸 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के तेवर तीखे हो गए हैं। कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक षड्यंत्र” बताया है।

🔸 वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है।

🗣️ भूपेश बघेल ने कहा –

“यह सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जनता का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है।”

📢 कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया और कहा कि इसके विरोध में पूरे राज्य में जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे।


🛑 आर्थिक नाकेबंदी–चक्का जाम आंदोलन
📆 तारीख: 22 जुलाई 2025
📍 स्थान: पूरे छत्तीसगढ़ में
🗣️ विषय: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक दमन और भाजपा सरकार की विफलताएं

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।