Bilaspur, बिलासपुर : नगर पालिका परिषद रतनपुर का कार्यालय नगर के हृदय स्थल माने जाने वाले महामाया चौक में स्थित है, नगर पालिका परिषद रतनपुर के नवीन कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है जो कि प्रक्रियारत है, नवीन कार्यालय भवन का निर्माण मेंड्रापारा में किया जाना प्रस्तावित किया गया है, जिससे पूरे नगर में रोष व्याप्त है । उक्त मेंड्रापारा रतनपुर का अंतिम वार्ड है जो रतनपुर कोटा मुख्य मार्ग में स्थित है, उक्त स्थान नगर से अत्यधिक दूरी होने की वजह से नगरवासियों को नगर पालिका परिषद रतनपुर कार्यालय के आवागमन में अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा । समस्त नगर वासियो की माँग है की मुख्य महामाया चौक में स्थित पुराने कार्यालय भवन के पास नवीन निर्माण हेतु पर्याप्त मात्रा में मौजूद है , पुराने कार्यालय को बिना तोड़े भवन पीछे रिक्त जमीन पर निर्माण किया जा सकता है, उक्त विषय को लेकर आज कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रतनपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर बिलासपुर के साथ विचार विमर्श कर ज्ञापन सौपा गया, जिसमें कलेक्टर बिलासपुर द्वारा उक्त भवन निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद पुष्पकांत कश्यप,पार्षद रामफल श्रीवास,पार्षद अर्चना संतोष सोनी,पार्षद सुनील अग्रवाल,पार्षद शोभा दुबे,आनद जायसवाल,सुभास अग्रवाल,मदन कहरा,शीतल जायसवाल,जनार्दन भोसले,राजा रावत,रवि रावत,रियाज खोखर,साठिया महाराज,योगेश राज,कृष्ण कश्यप,निलेश मिश्रा सहित अन्य जन मौजूद रहे ।
रतनपुर नगर पालिका के प्रस्तावित नवीन भवन का निर्माण पुराने भवन स्थल में लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।