00 ग्राम खाड़ा के बाद पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई
♦️ ग्राम गुड़ी जहां चल रहा है महिलाओं का नशा मुक्ति अभियान वहां अभियान तेज कर शराब कोचिया गिरफ़्तार
♦️
♦️ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत क्षेत्र में चल रहा है निरंतर कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी का नाम
संजय कुमार लोनिया पिता स्व रामरतन लोनिया उम्र 25 साल निवासी लोनिया पारा ग्राम गुडी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग०
जप्त शराब
कच्ची महुआ शराब 155 लीटर कीमती 31000 रूपये
बिलासपुर। थाना सीपत क्षेत्र में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाकर गांव गांव में नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी के तहत ग्राम गुड़ी में भी पंचायत द्वारा गांव को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है गांव की महिलाएं संगठित होकर रैली निकाल कर प्रतिदिन अभियान में सहभागिता कर रही हैं जिनका सीपत पुलिस द्वारा लगातार सहयोग भी किया जा रहा है इसी तारतम्य में अवैध नशा पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर के निर्देश भी लगातार प्राप्त हो रहे हैं जिसके पालन में दिनांक 04.05.2025 को रात्रि में ग्राम गुडी में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बनाने व बिक्री करने की सूचना पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम गुडी में रेड कार्यवाही किया गया जहां संजय कुमार लोनिया पिता स्व रामरतन लोनिया उम्र 25 साल निवासी लोनिया पारा ग्राम गुडी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग० से 155 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे आरक्षक लक्ष्मण चंद्र, प्रकाश जगत एवं दिनेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨
🔹 रतनपुर पुलिस द्वारा टाटा मैजिक में बिक्री हेतु देशी मसाला शराब परिवहन करने वाले कोचिये को किया गिरफ्तार।।
🔹 आरोपी से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब व परिवहन में प्रयुक्त टाटा मैजिक को किया जप्त ।
🔹 जप्ती – 32 पाव देशी मसाला शराब कीमती 3200 रूपये व टाटा मैजिक वाहन।
गिरफ्तार आरोपी –
- अजय धीवर पिता बुधराम धीवर उम्र 24 वर्ष निवासी रामनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार रेड कार्यवाही की जा रही है। दिनाँक 04/07/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि रामनगर रतनपुर निवासी अजय धीवर अपने टाटा मैजिक वाहन में लखराम शराब भट्ठी से भारी मात्रा में बिक्री हेतु शराब लेकर आ रहा है। कि सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, कि ग्राम नवापारा रतनपुर रोड में रेड कार्यवाही कर आरोपी अजय धीवर के वाहन से 32 नग देशी मसाला शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी अजय धीवर के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि नरेश गर्ग, आर. धनराज कुम्भकार, सुदर्शन मरकाम का विशेष योगदान रहा।



