♦️ तलवार एवं बटनदार चाकू से डराने धमकाने वाले दो बदमाश को सीपत पुलिस के द्वारा किया गिरफ्तार ⚡⚡
♦️ आर्म्स एक्ट कार्यवाही कर आरोपियो को भेजा गया जेल⚡⚡
गिरफ्तार आरोपी-
- मनीष दुबे पिता दिनेश दुबे उम्र 35 साल निवासी देवरी भांठापारा मोहल्ला, जिला बिलासपुर, छ.ग. ।
- रूपेश कश्यप पिता नारायण प्रसाद कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सेलर, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
जप्त – बटनदार चाकू, जंगयुक्त तलवार
Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस तलवार और चाकू लहराने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचना मिला की ग्राम देवरी भाठापारा मोहल्ला में आरोपी मनीष दुबे धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू पकडा हुआ है और लहरा कर गाली गलौच कर रहा था एवं गा्रम पंधी राईस मिल के पास आरोपी रूपेश कश्यप निवासी सेलर के द्वारा बटनदार चाकू लेकर लोगो लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा आरोपी को पकडने के निर्देष पर घटना स्थल रवाना किया गया आरोपी को घेरा बंदी कर पकडा कर थाना लाया गया एवं आरोपियो से एक नग धारदार जंगयुक्त तलवार एवं एक नग बटनदार चाकू को जप्त किया गया है। उक्त आरोपियो के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में तत्कालिन थाना प्रभारी स0उ0नि0 सहेत्तर कुर्रे, प्र आरक्षक कौशल प्रसाद, प्रफुल्ल सिह, जयपाल बंजारे, मनहरण सिंह, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, रामचंद्र उईके का विशेष योगदान रहा।
थाना कोनी जिला बिलासपुर
♦️ करहीपारा निरतु में आरोपी सुधीर यादव को तलवार लहराते हुये गिरफ्तार किया गया
♦️ थाना कोनी के ग्राम घुटकू में आरोपी प्रेम कुमार लोनिया को तलवार लहराते हुये गिरफ्तार किया गया
नाम आरोपी
- सुधीर यादव पिता जयकरण यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम करही पारा निरतु थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- प्रेम कुमार लोनिया उर्फ अंकु पिता स्व. राकेश कुमार लोनिया उम्र 19 साल निवासी लोनियापारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बरामद सामान
- एक काले रंग का गुप्ती जिसके अंदर बटन वाला धारदार चाकू जो गुप्ती कुल लंबाई 14 इंच,
- एक लोहे का धारदार तलवार ।
विवरण-
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/06/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम निरतु करहीपारा में अपने हाथ में अवैध रूप से एक धारदार लोहे का गुप्ती रखकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते घुम रहा है । सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर. 66, 657 एवं मूखबीर के बताये स्थान ग्राम निरतु करही पारा में घेराबंदी कर रेड किया जो एक व्यक्ति धारदार गुप्ती लहराते हुए मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम सुधीर यादव पिता जयकरण यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम करही पारा निरतु थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.से एक काले रंग का गुप्ती जिसके अंदर बटन वाला धारदार गुप्ती बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई आरोपी सुधीर यादव के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर अभिरक्षा में लेकर थाना आया अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । इसी क्रम में दिनांक 27/06/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम निरतु बस्ती मुख्य रोड चौक में अपने हाथ में अवैध रूप से एक धारदार लोहे का तलवार रखकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते घुम रहा है कि सूचना को थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर मुखबीर सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर. 1372, 917 के साथ मूखबीर के बताये स्थान ग्राम निरतु बस्ती मुख्य रोड चौक में घेराबंदी कर रेड किया जो एक व्यक्ति धारदार तलवार लहराते हुए मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रेम कुमार लोनिया उर्फ अंकु पिता स्व राकेश कुमार लोनिया उम्र 19 साल निवासी लोनिया पारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग. से मौके पर लोहे का धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर कार्यवाही की गई आरोपी प्रेम कुमार लोनिया उर्फ अंकु के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर अभिरक्षा में लेकर थाना आया अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुये जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी के नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की धरपकड की कार्यवाही शुरू किया गया इस दौरान आरोपी सुधीर यादव पिता जयकरण यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम करही पारा निरतु थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) और प्रेम कुमार लोनिया उर्फ अंकु पिता स्व राकेश कुमार लोनिया उम्र 19 साल निवासी लोनिया पारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इसी प्रकार आरोपी प्रेम कुमार लोनिया उर्म अंकु पिता स्व. राकेश कुमार लोनिया उम्र 19 साल निवासी लोनियापारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी, प्र.आर. 987 अशफाक अली ,आरक्षक 66 भास्कर साहू , 657 उदय पाटले की विशेष भूमिका रही ।



