












बिलासपुर। किसानों को समय पर खाद, बीज, और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राज्य के स्कूलों की बदहाली के खिलाफ मंगलवार को बिलासपुर के कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से कलेक्टर ऑफिस तक बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ यह आंदोलन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में विधायक अटल श्रीवास्तव ,दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, सियाराम कौशिक, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, और प्रमोद नायक, जावेद मेमन, शिप्रा ब्लॉक के अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे:
- किसानों को समय पर खाद, बीज और दवाइयां नहीं मिलने की समस्या।
- राज्य में स्कूलों को बंद करने और छात्रों व शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना।
- प्रदेश सरकार की शिक्षा और कृषि नीतियों की विफलताओं की ओर ध्यान आकर्षित करना।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि किसानों को उनकी जरूरत का सामान समय पर उपलब्ध कराया जाए और स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
कार्यकर्ताओं का आरोप:
कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों और शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला, इग्रिड मैकलाऊड़, डब्बू जितेंद्र पांडे, चित्रकांत श्रीवास, सुभाष ठाकुर, अनिल शुक्ला, और अन्य नेता उपस्थित थे। आंदोलन में महिलाओं और युवाओं की रही।