Latest news

चरित्र पर शंका, पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: जंगल में छिपे आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – चरित्र शंका के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी को ईंट और डंडे से मारकर हत्या कर दी थी। घटना जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के छतौना गांव की है।
घटना का विवरण:
23 जून 2025 को दशमत बाई सौता नामक महिला ने बेलगहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके दामाद पंचराम सौता (40 वर्ष) ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी रात बाई को 22-23 जून की दरम्यानी रात ग्राम छतौना के जंगल में ईंट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर IPC की धारा 103(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा व एसडीओपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
आरोपी पंचराम सौता अपने घर के पीछे जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा गवाहों की उपस्थिति में बरामद किए गए।
गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड:
सबूतों के आधार पर पंचराम सौता को गिरफ्तार कर 24 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राज सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर, अंकित जायसवाल और महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।