Latest news

महिलाओं को हर क्षेत्र में अमूल्य योगदान- अरूना चंद्रप्रकाशजांजी में महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत जांजी में महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य अरूना चंद्र प्रकाश सूर्या रही। कार्यक्रम की शुरूआत एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाओं के साथ हुई। वही ग्राम पंचायत की महिलाओं ने अरूना चंद्र प्रकाश सूर्या का फूल मालाओं के साथ जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। वही श्रीमती अरूना ने सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया तथा उनका आभार माना और कहा कि यह मेरी जीत नही आप सभी की जीत है। और मेरा प्रयास होगा कि इस क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास हो।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूना चंद्र प्रकाश सूर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं। आज के समय में महिलाओं का हर क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। महिलाएं सशक्त हो रही है। और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नही है जहां महिलाओं ने अपना लोहा ना मनवाया हो। आज की नारी किसी से भी कम नही है। चाहे वह व्यापार हो, राजनीति हो या फिर देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला ही क्यो ना हो हर जगह महिलाओं ने अपने विवेक व शक्ति का परिचय दिया है। अगर एक महिला सशक्त होगी तो पूरा परिवार व समाज भी सशक्त होता है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश भाजपा सरकार महतारी वंदना योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से समृद्व बनाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीति की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रही है। वही अन्य महिलाओं ने महिला दिवस पर अपने विचार रखें। इसके पश्चात महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी तथा जमकर होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत जांजी की महिलाएं व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।