Latest news

Bilaspur : रिश्वत मांगने वाला पटवारी सस्पेंड

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल

Bilaspur बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर तहसील में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए किसान ने कैमरे में कैद किया  था जिसे एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। यह घटना ग्राम पचरा की है, जहां पटवारी अनिकेत साव पर सरकारी काम के बदले ₹60000 मांगने का आरोप है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के दावे को चुनौती देने वाला है।
ग्राम पचरा के निवासी केवल दास मानिकपुरी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता स्वर्गीय दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। इस पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए केवल दास ने आवेदन किया था। इस काम के बदले पटवारी ने उनसे ₹60,000 की रिश्वत की मांग की। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर 2024 को पटवारी ने किस्त के रूप में ₹30,000 नगद ले लिए थे, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।