बिलासपुर। ट्रेन के सामने कूद कर एक किशोरी जान देने वाली थी लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रोक लिया। कोटा 112 टीम को ईवेंट सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही है।डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइस दी गई । 112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर नाबालिक युवती के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं कोटा डायल 112 के आरक्षकसुरेंद्र कौशिक का धन्यवाद किया।पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।