Latest news

रायपुर : राज्य शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक किए नियुक्त, कलेक्टरों को जिम्मेदारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 महापौरों का हो रहा है कार्यकाल समाप्त

बिलासपुरकलेक्टर4  जनवरी से नगर निगम के होंगे प्रशासक
रायपुर।राज्य शासन ने नगर निगम रायपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इस आशय का अधिसूचना राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को जारी किया गया है। नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 03 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर में 04 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी में 06 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 08 जनवरी 2025 तथा नगर पालिक निगम कोरबा में 10 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।