Latest news

जनदर्शन में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनी हर आवाज, अधिकारियों को मौके पर दिए सख्त निर्देश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 30 मार्च 2026।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी शिकायतें व सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
असम विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के बाद आयोजित इस जनदर्शन में लोगों का उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सीधे मंत्री तक पहुंचाया।


जनदर्शन के दौरान श्री साहू ने हर एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही निराकरण के निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंत्री ने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह बनती है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज की और आगे की प्रक्रिया शुरू की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।