बिलासपुर। श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने बीती रात एक अनियंत्रित क्रेटा कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान किसी को चोट नहीं पहुंची। सड़क हादसे से बचने अफरातफरी मच गई थी।हुआ है। जानकारी के अनुसार क्रेटा सवार वाहन चालक व्यापार विहार की तरफ से आ रहा था. इसी बीच उसकी कर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे कार के बोनट के परखच्चे उड़ गए।इस दौरान बड़ा हादसा टल गया,बताया जा रहा है ड्राइवर डिवाइडर के ऊपर पर कार चढ़ाने के बाद मौके से फरार हो गया। मालूम हो कि शहर के भीतर इस तरह के हादेसे लगातार हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह तेज रफ्तार गाड़ियां चलाना है।
अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, मैग्नेटो मॉल के पास जान बचाने मची अफरातफरी, चालक मौके से भाग निकला
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।