बिलासपुर। स्वर्गीय श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर रविवार, 25 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद शा. उ. मा. शाला, चिंगराजपारा में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आई.एम.ए., बिलासपुर का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य शिविर में पंजीयन का समय सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि मरीजों की जांच सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक की जाएगी। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।
इन रोगों की होगी निःशुल्क जांच
शिविर में नागरिकों के लिए अनेक रोगों की जांच की व्यवस्था की गई है। इनमें
नेत्र रोग
स्त्री रोग
शिशु रोग
दंत रोग
अस्थि रोग
चर्म रोग
मधुमेह रोग
सिकल सेल
रक्त परीक्षण
नाक, कान, गला रोग
आयुर्वेदिक चिकित्सा
होम्योपैथिक चिकित्सा
विकलांग बच्चों की जांच (CP Child)
फिजियोथेरेपी
की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
जांच के साथ निःशुल्क सुविधाएं भी
शिविर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क चश्मा, ट्राइसाइकिल तथा हियरिंग मशीन भी प्रदान की जाएगी। सभी बीमारियों की जांच स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क की जाएगी।
आयोजन में सहयोग और संपर्क
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शोभा टाह फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में अनिल टाह, संरक्षक, शोभा टाह फाउंडेशन की प्रमुख भूमिका रहेगी।
शिविर से संबंधित जानकारी के लिए पंकज पटेल (मो. 7000169174) से संपर्क किया जा सकता है।
संरक्षक अनिल टाह से संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 9229100900 उपलब्ध है।



