Latest news

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज का बड़ा समर्थन — “गरीबों को सताना बंद करे सरकार, मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे मामला”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।
लिंगियाडीह में 113 परिवारों को नोटिस देने की तैयारी को लेकर शुरू हुए लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को अब सर्व आदिवासी समाज का व्यापक समर्थन मिल गया है। समाज के पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को महाधरना स्थल पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और साफ कहा कि गरीबों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
“सड़क चौड़ीकरण पूरा, नाला निर्माण चल रहा… फिर तोड़फोड़ क्यों?” — आदिवासी समाज
सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है।
समाज ने याद दिलाया कि लिंगियाडीह में पहले ही 173 मकान तोड़े जा चुके हैं, सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में गरीब परिवारों को दोबारा नोटिस देकर हटाने की तैयारी समझ से परे है।
समाज ने आरोप लगाया कि बिना वजह लोगों को रोड पर खड़ा किया जा रहा है।
चिंगराजपारा, रपटा चौक से चांटीडीह तक सैकड़ों परिवार पहले ही विस्थापित हो चुके हैं।
“50 साल पुरानी बस्ती… गरीबों को क्यों बेघर किया जा रहा है?”
आदिवासी समाज ने कहा कि लिंगियाडीह लगभग 50 साल पुरानी बस्ती है, जहां रोज़ मज़दूरी करके जीवन चलाने वाले परिवार रहते हैं।
धरना स्थल पर पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि—
“यहां की महिलाएं और परिवार पहले ही टूटफूट झेल चुके हैं। सड़क बनाने का काम पूरा हो चुका है, फिर भी गरीबों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है?”
“किसी भी हालत में मकान नहीं टूटने देंगे”— सर्व आदिवासी समाज
महाधरना को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे लिंगियाडीह के लोगों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और गरीबों को बेघर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।
धरना स्थल पर दुर्गा नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विभिन्न समाजों और संगठनों ने भी एकजुट होकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई।
धरना स्थल में शामिल प्रमुख लोग
देव सिंह पोरते, अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज
एस.के. नेताम
शशि देवी ध्रुव
एस.आर. नेताम, पूर्व अध्यक्ष
इंद्र ध्रुव
गुड्डू ध्रुव
मुकेश मरावी
नेताम सर
दीपक नेताम
उतरा देवांगन
बिना भास्कर
उर्मिला श्रीवास
अर्पणा पटेल
पिंकी देवांगन
यशोदा पाटिल
कुंती तिवारी
उमा मिश्रा
सबीता डे
वंदना डे
हेमलता देवांगन
लता देवांगन
पुष्पा देवांगन
राजकुमारी देवांगन
साधना यादव
नंदकुमारी
जमुना शर्मा
संगीता यादव
रूपा सरकार
सीता साहू
ललिता मानिकपुरी
रूपा श्रीवास
कुसुम मिश्रा
चमेली रजक

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।