बिलासपुर/तखतपुर। परसाकापा गांव का पाठ बाबा मंदिर शनिवार सुबह उस वक्त दहशत से भर उठा, जब मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक) की हत्या का खुलासा हुआ। शुरू में यह वारदात रहस्यमय लग रही थी, लेकिन पुलिस की सख्त जांच ने महज 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी।
हत्या के पीछे की वजह मंदिर पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच पनपे अवैध संबंध निकले। इसी आक्रोश में आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
बिलासपुर/तखतपुर। परसाकापा गांव का पाठ बाबा मंदिर शनिवार सुबह उस वक्त दहशत से भर उठा, जब मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक) की हत्या का खुलासा हुआ। शुरू में यह वारदात रहस्यमय लग रही थी, लेकिन पुलिस की सख्त जांच ने महज 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी।कैसे हुआ विवाद, क्यों बना पुजारी दुश्मनवारदात की रात का घटनाक्रम12 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता🔎 हत्या की वजह पुलिस की सफलतामुख्य आरोपी
कैसे हुआ विवाद, क्यों बना पुजारी दुश्मन
- मृतक जागेश्वर पाठक मंदिर में पुजारी था।
- अधिया खेती के दौरान उसका रिश्ता सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया।
- गांव में चर्चा फैलते ही पति-पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया।
- इसके बाद से ही सुरेश धुरी, पुजारी से दुश्मनी पाल बैठा।
वारदात की रात का घटनाक्रम
शुक्रवार की देर रात आरोपी सुरेश धुरी और उसके दोस्त मोटरसाइकिल की पूजा का बहाना बनाकर पुजारी को बाहर बुलाए।
- मौका पाकर पुजारी पर ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर दिया।
- हमले में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई।
- हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
12 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, थाना तखतपुर पुलिस और ACCU की टीम हरकत में आ गई।
- लगातार पतासाजी कर आरोपियों को 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
- मुख्य आरोपी को देर रात धमतरी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
- टीम की तत्परता और समन्वय को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है।
🔎 हत्या की वजह
- पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच प्रेम संबंध
- 6 माह पहले हुआ सामाजिक तलाक
- आक्रोश में रची गई हत्या की साजिश
पुलिस की सफलता
- 12 घंटे में गुत्थी सुलझी
- सभी आरोपी गिरफ्तार
- मुख्य आरोपी धमतरी से पकड़ा गया
मुख्य आरोपी




- नाम: सुरेश धुरी
- गांव: परसाकापा
- कारण: पत्नी व पुजारी के बीच संबंध



