छात्र व शिक्षक मिलकर शैक्षणिक स्तर का विकास करें – प्राचार्य








Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अतिथि श्री राधेश्याम मिश्रा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पंधी कार्यक्रम के अतिथि श्री जोहन वस्त्रकार, श्रीमती ममता वस्त्रकार, श्री मोहन केंवट थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस शाला पंधी प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने की, सरस्वती पूजन वंदन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में शाला के कक्षा पहली, छठवीं एवं कक्षा नौवीं के नव प्रवेशी छात्रों का आरती, तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, सभी नव प्रवेशी छात्रों को अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा पाठ्य पुस्तक, शिक्षण सामग्री व गणवेश का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि श्री राधेश्याम मिश्रा ने सभी को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दी उन्होंने सभी छात्रों से पूरे उत्साह और लगन के साथ पढ़ाई में भिड़ जाने का आह्वान किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेजेस शाला प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने शाला प्रवेश उत्सव में सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए बधाई दी, उन्होंने सभी छात्रों शिक्षकों से शाला के शैक्षणिक स्तर के गुणात्मक विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
अभ्यागतों ने किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम के अभ्यगतों व शाला प्राचार्य तथा सामुदायिक सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में नीम के पौधों का रोपण किया गया।
न्यौता भोजन का हुआ आयोजन
इस अवसर पर सेजेस प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में न्यौता भोजन का आयोजन भी किया गया शाला के छात्रों को खीर, पुरी, फल व मिष्ठान्न का वितरण न्यौता भोजन में किया गया। शाला प्राचार्य सहित सभी अभ्यागतों ने न्यौता भोजन परोस कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने स्वयं छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती प्रीति पांडेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता हेमलता वर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्री संजय शर्मा सहित व्याख्याता गण हेमलता वर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, शुभाश्री साहू, अर्चना देवांगन, प्रीति पांडेय, हेमन्त शर्मा, तीषू शुक्ला, केशनी साहू, सुरेश टाइगर, मॉली गुईन, मनोज गुरु दीवान, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा, संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र प्रकाश गौरहा पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सुनील पोपटानी शिक्षक गण विजया कुर्रे, रूबी अरोरा, आरती शुक्ला, चानी ऐरी, अनीता साहू, ममता शर्मा, संतोषी भाट प्राथमिक शाला प्रभारी चंद्रकला श्रीवास, प्रतिभा जायसवाल, नेहा वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



