Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के कोच अख्तर खान ने बताया कि जूनियर बेसबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता गढ़मुक्तेश्वर में दिनांक 27 जून से 01 जुलाई तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ कि बालक एवं बालिका वर्ग के दोनों टीम सम्मिलित हुई है जिसमे आज बालक वर्ग ने सेमीफाइनल मैच में राजस्थान को 04-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है इस मैच में हिमेश दास,यश,सुनील,कृष,देवेंद्र,सूरज,भावेश ने शानदार प्रदर्शन किया अब उनका फाइनल मुकाबला कल दिल्ली के साथ होगा वहीं बालिका वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ जिसमे बालिका टीम को दिल्ली के साथ हार का सामना करना पड़ा अब वे कांस्य पदक के लिए राजस्थान के साथ खेलेंगे टीम के कोच मैनेजर लखन लाल देवांगन राजा जोशी विकास यादव नेहा यादव है टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कल बालक की से स्वर्ण पदक की उम्मीद है टीम के अच्छे प्रदर्शन का छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ के अध्यक्ष श्रीमती पलक जायसवाल उपाध्यक्ष डॉक्टर कैरोलाइन सत्तूर महासचिव सुश्री मिताली घोष फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा मुकेश कश्यप अंकुर रजक संदीप गाहीरे योगेंद्र यादव शत्रुघ्न वर्मा एवं सभी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है



