Latest news

स्पोर्ट्स कराते एकेडमी में 20 कराते खिलाड़ियों ने दिया बेल्ट ग्रेडिंग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। स्पोर्ट्स कराते एकेडमी बिलासपुर के द्वारा व छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग चकरभाठा के कर्मण्य कोचिंग क्लास के हाल में रखा गया जिसमें 20 कराते खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट ग्रेडिंग व ट्रेनिंग में हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया स्पोर्ट्स कराते एकेडमी चकरभाठा के कोच सुशीला निर्मलकर ने बताया की हमारे मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने सभी खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडिंग लिया और काता कुमिते के साथ व्यायाम भी करवाया गया लगभग 20 कराते खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग में हिस्सा लिए और जिसमें 11 खिलाड़ियों को यलो बेल्ट मिला इस अवसर पर अतिथि के रूप में कर्मण्य कोचिंग क्लास के शिक्षक रोहित रजक सर व आर्यन शर्मा सर रहें उनके साथ दिलीप घृतलहरे, सत्येन्द्र ध्रुव, मुकेश जोशी, मणीशंकर नेताम, निशा टंडन मौजूद रहे। सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया की सुबह 8 बजे से प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला उसके बाद सभी को सर्टिफिकेट व प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले हर्षिता चंदेल, दीप्ति कौशिक, श्रेया कौशिक,अमृत खनूजा, ग्लोरिया तिर्की, रुचि साहू , सृष्ट साहु, पलक रजक, पलक टंडन, परमजीत खनूजा, फुलेश निर्मलकर रहें उसी प्रकार ट्रेनिंग के लिए ईशान गुप्ता, अयान गुप्ता, विदिशा बंजारे, अनमन पोर्ते, योगीता यादव, धर्मशील यादव रहें। सभी खिलाड़ी आगामी होने वाले कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।