बिलासपुर । आगामी 5 और 6 जुलाई को मथुरा में होने वाली राष्ट्रीय ओपन स्टैण्ड बॉल चैंपियनशिप के लिए आज बिलासा कन्या महाविद्यालय में चयन प्रक्रिया हुई जिसमें टीम के कप्तान लव सिंग और वासुदेव को वही महिला दल की अस्मिता, तनाज को कप्तान बनाया गया ।
स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जाविद अली ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में कुल 40 खिलाड़ी उपस्थित थे जिसमें 15 महिला खिलाड़ी शामिल थी । चयनकर्ता के रूप में डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के डीन डॉ शंकर यादव, बिलासा कन्या महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुरेश पवार, फेडेरेशन की कोषाध्यक्ष डॉ शाज़िया अली, कोच मनीष मुखर्जी की उपस्थिति में चयन किया गया है टीम संतुलित है और अच्छे प्रदर्शन की करेगी ।
महिला A दल में अस्मिता (कप्तान), शिवांगी, सुशीला, दिव्या, संध्या, हिना, खुशबू, मरियम, श्रद्धा, सानिया टीम B में तनाज मिर्ज़ा (कप्तान),कल्याणी (उपकप्तान) सलामी, सुरमई, एलिशिया, सिम्मी, शामिल है वहीं पुरुष A टीम में लव सिंह कप्तान, वलय, पवन, पुष्पेंद्र, अंकित, सिद्धांत, अमित, टीम B वासुदेव कप्तान, कन्हैया, तरुण, योगेश, दुर्गेश, धनंजय, तिलेश्वर शामिल है ।





