Latest news

जिला स्तर में चल रहे युक्तिकरण में अनियमितता पर रोक लगाने की मांग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। शासन द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ युक्तिकारण की कार्यवाही को पूर्ण किए जाने की मंशा के विपरीत जिला बिलासपुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही करते हुए अपने चाहते शिक्षक को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है
संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं जिला सचिव किशोर शर्मा द्वारा संघ कार्यालय में आवश्यक बैठक कर बताया कि जिले के शिक्षकों में अनिमितता पूर्ण उक्त कार्यवाही से असंतोष व्याप्त है सूची जारी होते ही सभी विकासखंड के सैकड़ो शिक्षकों के द्वारा विसंगति पूर्ण सूची के विरुद्ध दावा आपत्ती जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर एवं कलेक्टर बिलासपुर के जनदर्शन में प्रस्तुत किया गया है
संघ के पदाधिकारी श्री रोहित भांगे पूर्ण प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढन ढन विकासखंड तखतपुर मे कार्यरत है जिसे विकासखंड अधिकारी तखतपुर द्वारा एकाएक अतिशेष बताते हुए अपने चहते शिक्षिका को प्रधान पाठक बताया जा रहा है जबकि उसका वेतन विगत दो वर्षों से अन्य स्कूलों से निकल रहा है
इस संबंध में संघ के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, हिमाचल साहू, रोहित भांगे, नरेंद्र त्रिपाठी, आदि ने कलेक्टर जिला बिलासपुर से मिलकर पूरा वाक्य स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।