Latest news

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास – एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दूसरी बार दिलाया देश को गौरव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।

दक्षिण कोरिया के गुमी में चल रही 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिभाशाली एथलीट पूजा ने आज एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और रेलवे का नाम रोशन किया है।

यह पूजा का इस चैंपियनशिप में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतना उनकी मेहनत, फिटनेस और समर्पण का प्रमाण है।

बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत पूजा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरव का प्रतीक बन गई हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने पूजा को इस दोहरी उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में और भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन करते हुए भारत और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।