Latest news

24 घंटे में इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश: बिलासपुर की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट, मिर्जापुर में मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.8 किलो सोना और हथियार बरामद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

राजकिशोर नगर, बिलासपुर से लेकर लखनिया दरी जंगल, मिर्जापुर तक ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 फरवरी 2026 की रात हुई हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी लूट का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर हो गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बिलासपुर में एक अन्य आरोपी को दबोचा गया। दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 5 आरोपी सलाखों के पीछे हैं और लूटा गया लगभग 3.8 किलो सोना, नगदी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

कैसे अंजाम दी गई वारदात?


17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे, थाना सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर अपनी रेनॉल्ट क्विड (CG 10 AH 7701) से घर लौट रहे थे।


अंधे मोड़ पर पहले से खड़ी एक मारुति ईको कार ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी कार को टक्कर मारी। जैसे ही वे नीचे उतरे, बदमाशों ने पिस्टल तान दी और बट व लोहे की हथौड़ी से सिर व शरीर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चार बैग में रखे सोने के आभूषण —
लगभग 2 किलो तैयार सोना
200 ग्राम ज्वेलरी
350 ग्राम कच्चा सोना
100 ग्राम फाइन गोल्ड
₹3,50,000 नगद
कार सहित लूटकर आरोपी फरार हो गए।
बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही आईजी रामगोपाल गर्ग, एएसपी मधुलिका सिंह, पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुंचे।
पूरे रेंज में नाकाबंदी
CCTV फुटेज खंगाले गए
डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक जांच
होटल, ढाबों और सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी
घटनास्थल से सफेद ईको कार, पैशन प्रो बाइक, 10 जिंदा कारतूस और एक हथौड़ा बरामद हुआ। लूटी गई क्विड कार ग्राम उत्तम-परसही के बीच लावारिस मिली।
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना से पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भागे हैं।
मिर्जापुर में मुठभेड़: 4 आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस, थाना अहरौरा और अदलहाट की संयुक्त टीम ने 18 फरवरी को घेराबंदी की।
पहली गिरफ्तारी
सोनवरसा नहर के पास कार CG13V7002 से
विनोद उर्फ बीनू प्रजापति (राजस्थान/मप्र)
करीम खान (बरेली, यूपी)
बरामदगी:
1.550 किलो सोने के जेवर
02 तमंचा 0.315 बोर
02 जिंदा कारतूस
₹46,100 नगद
जंगल में मुठभेड़
लखनिया दरी जंगल में दो अन्य आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते पकड़े गए:
3. विजय लांबा (दिल्ली)
4. मोनू उर्फ राहुल/रोहित (गौतमबुद्धनगर)
दोनों के पैर में गोली लगी।
बरामदगी:
2.218 किलो सोना
₹1,00,000 नगद
01 देशी पिस्टल 0.32 बोर
01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस
चारों आरोपियों से कुल:
लगभग 3.768–3.848 किलो सोना
₹1,46,100 नगद
01 पिस्टल
02 तमंचा
बरामद हुए।
थाना अहरौरा में मु0अ0सं0 35/2026 व 36/2026 धारा 317(2), 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
मास्टरमाइंड: 70 से ज्यादा केस वाला इंटरस्टेट अपराधी
गिरफ्तार आरोपी विजय लांबा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दिसंबर की एक अन्य वारदात में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
बिलासपुर में 5वां आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने इमरान उर्फ ईरफान अली (टिकरापारा, बिलासपुर) को गिरफ्तार किया, जो स्कॉर्पियो से रेकी कर वारदात में सहयोग कर रहा था। उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है।
दो राज्यों की पुलिस का समन्वय
बिलासपुर पुलिस की टीम मिर्जापुर पहुंच चुकी है और वैधानिक कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अवकाश पर होने के बावजूद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की गई।
इस पूरे ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त रणनीति, तकनीकी निगरानी और त्वरित कार्रवाई ने 24 घंटे के भीतर देशस्तरीय इंटरस्टेट लूट गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
एक नजर में
17 फरवरी: बिलासपुर में ज्वेलरी लूट
18 फरवरी: मिर्जापुर में मुठभेड़
5 आरोपी गिरफ्तार
3.8 किलो सोना बरामद
3 आग्नेयास्त्र जब्त
मास्टरमाइंड पर 70+ केस

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।