Latest news

कांग्रेस का बड़ा  आरोप बड़बोले बीजेपी विधायक के दबाव में, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ बेलतरा की हुंकार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बीजेपी के महिला महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर कांग्रेस भवन में अनाधिकृत रूप से घुसने –

13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बिलासपुर। बेलतरा के बड़बोले बीजेपी विधायक की कथित बदले की राजनीति से कांग्रेसजनों तथा निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम प्रतिनिधियों की प्रशासनिक प्रताड़ना, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में विकास के साथ भेदभाव सहित विधायक के तथाकथित ठेकेदारों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष !l।

बेलतरा विधानसभा के गांव व निगम छेत्र में टूटी सड़कें, बढ़े हुए बिजली बिल , अवैध उत्खनन , बरसात में जलभराव और गरीबों के आशियानों पर तोड़फोड सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव सहित विधायक के करीबी तथाकथित ठेकेदारों के जबरदस्ती पंचायतों व निगम में में कम करने — आखिर कब तक जनता यह पीड़ा सहेगी?

बेलतरा विधानसभा में जनता के अधिकारों का हनन, विकास में भेदभाव और जनप्रतिनिधियों पर कथित राजनीतिक दबाव के खिलाफ अब आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।

हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सरपंच धनंजय सिंह के साथ हुए घटनाक्रम ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि विधायक के दबाव में जिला प्रशासन मजबूर नजर आ रहा है। बेलतरा विधानसभा में अनेक निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम जनप्रतिनिधियों को कथित रूप से प्रशासनिक प्रताड़ना और दबाव में जनप्रतिनिधियों को डराने, दबाव में लेने और जनता की आवाज दबाने की ऐसी कोशिशों के खिलाफ कांग्रेसजन एकजुट होकर प्रतिरोध करेंगे।

✊ जनता के अधिकार, गरीबों के सम्मान, जनप्रतिनिधियों की गरिमा और बेलतरा में समान विकास के लिए एकजुट हों!
🙌इसके साथ ही आज बिलासपुर कांग्रेस भवन में बीजेपी की महिला मोर्चा द्वारा निदनीय कार्य करने और लोकतंत्र बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा प्रमुख रूप से शामिल है

📍 स्थान: कांग्रेस भवन, बिलासपुर
📅 दिनांक: 13 अक्टूबर, मंगलवार
🕚 समय: प्रातः 12बजे

विनीत:
जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर / ग्रामीण )
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बेलतरा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रतनपुर (ग्रामीण)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सरकंडा
समस्त कांग्रेसजन, बेलतरा विधानसभा

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।