बिलासपुर। राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अयोध्या नगर, रिंग रोड नंबर-2, महादेव हॉस्पिटल के पास स्थित मां आदिशक्ति भवन में होगा। कार्यक्रम के दौरान डांडिया रास महोत्सव, भव्य जागरण, फैंसी ड्रेस, थाली सजावट, रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं सहित कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
आयोजन की शुरुआत 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को डांडिया रास महोत्सव से होगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसकी प्रस्तुति राम परिहार देंगे। 15 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, 16 अक्टूबर को थाली सजावट, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। 17 अक्टूबर को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में 18 अक्टूबर को नव कन्याओं की आरती के साथ विभिन्न गेम्स एवं हाउजी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अक्टूबर को कन्या भोज, महाप्रसाद एवं पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।
राम दरबार उत्सव मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां रखी गई हैं।
आयोजन स्थल: मां आदिशक्ति भवन, महादेव हॉस्पिटल के पास, अयोध्या नगर, रिंग रोड नंबर-2, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।



