बिलासपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में 101 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा और शहर में नागरिक सुविधाओं का दायरा और विस्तृत होगा।




विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना संकल्प है। शहर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकसित बिलासपुर के निर्माण का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
माधव तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने भारती नगर स्थित माधव तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब क्षेत्र की व्यवस्थाओं और वहां चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
निरीक्षण के दौरान विधायक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में विकास कार्यों के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है।
विकास कार्यों के भूमिपूजन और माधव तालाब के निरीक्षण के दौरान शहर के विकास के साथ नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रही गतिविधियों पर भी जोर दिया गया।



