Latest news

कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और नागरिकों को फल-मिठाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद तथा जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वज वंदन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनमानस को मिठाई और फल का वितरण किया गया। वहीं छोटे बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रध्वज के मान और सम्मान को हमेशा बरकरार रखें। इसके लिए देश की एकता और अखंडता को कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को मिलकर जड़ से खत्म करने की दिशा में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करते हुए युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है। देश और प्रदेश को सुव्यवस्थित विकास की ओर आगे बढ़ाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी से देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में समाजसेवक रविंद्र सिंह के साथ प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, अनिल पांडेय, राजू साहू, हेरि डेनियल, बब्लू केसरवानी, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, राहुल दुबे, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, राजेश वर्मा, हनु शर्मा, अजय गोस्वामी, सन्नी चौहान, राजेंद्र विष्ट, श्रीमती सीमा सिंह, स्मिता मोईत्रा, कोमल बर्थडे, सविता माहेश्वरी, विमला टोप्पो, कल्पना शेन्डे, ममता पांडेय मसीह, प्रकाश, संतोष घृत लहरे, गन्नू सोना, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, यश सिंह, दिल हरण श्रीवास, लालू घृतलहरे, प्रमोद श्रीवास, नंदू यादव, गोलू श्रीवास, सुनील यादव, दिता श्रीवास, रिंकू रजक, महेतरू श्रीवास, रमेश साहू, शंकर अहिरवार और राजा यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गायत्री मंदिर परिवार से श्रीमती रूमी दुबे, एलिजा बेथ पील्ले, मालती मिश्रा, चंद्रशिला तिवारी और सिद्धि विश्वकर्मा सहित अन्य नागरिक भी शामिल हुए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।