Latest news

15 अगस्त से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 345.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। 15 अगस्त के शुष्क दिवस से ठीक पहले बिलासपुर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 345.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर पी.एस. एल्मा के निर्देश और कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को जिलेभर में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय उड़नदस्ता समेत अलग-अलग वृत्तों की टीमों ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की।
सीपत में 310 लीटर महुआ शराब बरामद
जिला स्तरीय उड़नदस्ता ने सीपत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सूरज वर्मा पिता अमर सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी नहरपारा सीपत, थाना सीपत के संज्ञान आधिपत्य से 150 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की।
इसी कार्रवाई में नीलेश खरे पिता संतोष, उम्र 25 वर्ष, निवासी नहरपारा सीपत, थाना सीपत के संज्ञान आधिपत्य से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
कोटा में भी 18.5 लीटर जब्त
वृत्त प्रभारी कोटा की टीम ने संजय कुमार पात्रे पिता सुंदर लाल पात्रे, निवासी गोबरीपाट, थाना कोटा के संज्ञान आधिपत्य से 18.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
बिल्हा और सिरगिट्टी क्षेत्र में भी कार्रवाई
वृत्त प्रभारी बिल्हा की टीम ने कमल नेताम पिता खोलू नेताम, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हारडीह, थाना बिल्हा के संज्ञान आधिपत्य से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की।
वहीं रमशीला धुरी पति लखन लाल, उम्र 62 वर्ष, निवासी डडहा, थाना सिरगिट्टी के संज्ञान आधिपत्य से 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव, वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि लाल पटेल, वृत्त तखतपुर प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला, वृत्त कोटा प्रभारी भूपेन्द्र जामडे, वृत्त सीपत प्रभारी तेलेस्फोर एक्का तथा समस्त हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।