Latest news

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, हुगली में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में 7 से 9 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पियो नगर में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर के पांच खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 52 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें बिलासपुर कराटे अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से इशिका नेताम (14 वर्ष), वैष्णवी कौशिक (14 वर्ष) और इच्छा नेताम (17 वर्ष) शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में सहज वीर सिंह अरोड़ा (14 वर्ष) और आरव जांगड़े (14 वर्ष) का चयन हुआ है।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर कराटे अकादमी के ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, संदीप मिश्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय दवे, संगीत मोइत्रा और राकेश केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।