Latest news

कांग्रेस की ‘विजय यात्रा’ में शामिल हुए एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास, दर्जनों समर्थकों के साथ किया पैदल मार्च

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘विजय यात्रा’ के तहत बिलासपुर में आयोजित पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, आंध्र प्रदेश एवं गुजरात के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।
पैदल मार्च के दौरान त्रिलोक श्रीवास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, बाबा चरण सिंह, राज हरीश वर्मा एवं हृदयेश कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्षों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा शेख नसरुद्दीन छोटे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विजय यात्रा निकालकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। बिलासपुर की इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी देखने को मिली।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।