बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में पड़ोसियों ने एक महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को सिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। ग्राम लखराम में रहने वाली सुखमनी केंवट गृहणी हैं। शुक्रवार की दोपहर में उनकी भाई बहू पुष्पा केंवट ने उन्हें फोन पर बताया कि पड़ोसी शिवकुमार साहू और उसकी पत्नी मीना साहू गाली-गलौज कर रहे हैं।घर पर परिवार के सदस्य नहीं है। इस पर सुखमनी अपने मायके पहुंची। वह पड़ोसियों को समझाने के लिए उनके घर की ओर जा रही थी। उसके पीछे मां फूलकुंवर भी पीछे-पीछे चली गई। फूलकुंवर को देखते ही शिवकुमार और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर शिवकुमार ने फूलकुंवर पर टंगिया से प्राण घातक हमला कर दिया। गांव के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इधर लहूलुहान घायल महिला जमीन पर गिर गई। मौका पाकर तब हमलावर वहां से भाग निकले। परिजन ने डायल 112 के वाहन से घायल को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिम्स रेफर कर दिया गया। सुखमनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
महिला पर टांगी से प्राणघातक हमला, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।