बिलासपुर।प्रथम राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता 21 22 दिसंबर को दुर्ग में बिलासपुर से 5 खिलाड़ी कल होंगे रवाना. प्रथम राज्य स्तरीय ओपन लाठी प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले के अजंता पैलेस जूनवानी भिलाई में होने जा रहा है | इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 10 जिलों के 300 प्रतिभागी 6 वर्ष से 25 वर्ष तक के सभी वर्ग कैटेगरी के बच्चे भाग लेकर अपने प्रतिभा का परिचय देंगे इसमें तीन वर्ग में पट्टा बाज़ी डेमोंसट्रेशन एवं लाठी फाइट होगी ।यह खेल लाठी स्पोर्ट्स आफ छत्तीसगढ़ से एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है इस खेल में बिलासपुर जिले से पांच खिलाड़ी शिवानी बुधौलिया सोमेश्वरी साहू इच्छा नेताम अन्वेषा धीवर एवं शुभांशु साहू है बिलासपुर जिले से सचिव एवं कोच ठाकुर कर्ण सिंह जा रहे हैं इस प्रतियोगिता में जाने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं पार्षद रविन्द्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। पांचो खिलाड़ी कल 21 दिसंबर को गोंडवाना सुपर फास्ट ट्रेन से सुबह 5:50 में दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
छत्तीसगढ़ में प्रथम राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता 21 और 22 दिसंबर को दुर्ग में, बिलासपुर के पांच खिलाड़ी होंगे शामिल
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।