बिलासपुर।हॉकी इंडिया लीग2024 -25 में भाग लेंगी छत्तीसगढ़ की गीता यादव । हॉकी इंडिया द्वारा 7 साल के अंतराल के बाद हॉकी लीग पुन प्रारंभ की जा रही है और पहली बार महिला वर्ग में भी इसका आयोजन हो रहा है प्रतियोगिता में सुरमा हॉकी क्लब हरियाणा पंजाब ,,बंगाल पाइपर्स ,एस.जी पाइपर्स नई दिल्ली, उड़ीसा वॉरियर्स हैदराबाद तूफान ,बी सी जिंदल मुंबई की टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे छत्तीसगढ़ के गीत यादव दिल्ली पाइपर्स की टीम के लिए अपने बेस प्राइस 2 लाख में टीम मे स्थान बनाया है गीता यादव हॉकी बिलासपुर की रजिस्टर्ड खिलाड़ी रही है और वह खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर में प्रशिक्षणरत रही वह कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहने वाली है और बिलासपुर में रहते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से अनेक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने भाग लिया एवं गीता शुरू से ही होनहार खिलाड़ी रही और कम उम्र में ही अपने खेल से सभी को प्रभावित किया गीता यादव हॉकी इंडिया2024 लीग में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला खिलाड़ी है दिल्ली पाइपर्स की टीम में उनके चयन पर हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी महासचिव डॉ,मनीष श्रीवास्तव हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेई ए. एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर विकास पाल हेड कोच खेलो इंडिया सेंटर ,राकेश टोप्पो जिला खेल अधिकारी सुशील अमलेश धनीराम यादव अमिताभ मानिकपुरी रवि पारेख शेख मोइनुद्दीन मंजुला विश्वास रेखा गुला पूर्णिमा पिल्ले सोनू सिंह एवं बिलासपुर शहर के सभी हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और गीता यादव को अच्छा प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।