Latest news

राहुल देव भारद्वाज बने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मस्तूरी तहसील शाखा के अध्यक्ष

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मस्तूरी तहसील शाखा के अध्यक्ष पद पर शासकीय प्राथमिक शाला बिनोरी के प्रधान पाठक राहुल देव भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि मस्तूरी तहसील शाखा के तत्कालीन अध्यक्ष श्री पटेल के सेवानिवृत्त होने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त था। संघ द्वारा राहुल देव भारद्वाज को मस्तूरी तहसील शाखा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद मंगलवार को संघ कार्यालय बिलासपुर में राहुल देव भारद्वाज का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
उनकी नियुक्ति पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, महेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, दिनेश दुबे और रामकुमार यादव ने हर्ष व्यक्त किया।
मस्तूरी क्षेत्र से राजकुमार मिश्रा, किशुन राठौर, महेतरु मधुकर, विष्णु कोसले सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी राहुल देव भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।