Latest news

तिफरा में कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, वार्ड-5 में पार्षद गायत्री साहू ने फहराया तिरंगा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिफरा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटियों और वार्ड-5 में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ब्लॉक मुख्यालय तिफरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और मंडल कांग्रेस अध्यक्ष संत सर्वे ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। वहीं भगत सिंह आजाद नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ध्वजारोहण किया। दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।
ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस ने फहराया तिरंगा
तिफरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्ष संत सर्वे ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का प्रदेशवासियों एवं आम जनता के नाम जारी संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने तथा भाईचारे और सौहार्द के साथ देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया गया।
पार्षद गायत्री साहू ने शहीदों के आदर्शों को याद किया
नगर निगम वार्ड क्रमांक 5 के भगत सिंह आजाद नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में शिक्षकों, बच्चों और वार्डवासियों ने राष्ट्रगान गाया।
पार्षद गायत्री साहू ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलना ही देश के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसके लिए सभी वार्डवासियों की सहभागिता जरूरी है।
बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और नागरिक
तिफरा के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री शिव यादव, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, वार्ड अध्यक्ष रमाकांत साहू, गौरव सिंह, गोविंद मानिकपुरी, एलके लाडिया, अशद खान, पवन कश्यप, फूलचंद लहरे, रामकुमार मनहर, नरसिंह वैष्णव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, रमेश सोनी, विकास पाटकर, रमजान खान, विकास साहू, संतोष श्रीवास, कृष्णा ध्रुव, सूरज कश्यप, रुपेश साहू, सोनू यादव, बलराम वर्मा, संदीप साहू, दीपक यादव, मनोज यादव, उर्मिला साहू, लोचन यादव और पप्पू मानिकपुरी सहित कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं तिफरा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वहीं वार्ड-5 के समारोह में दुर्गा पाल, संत सर्वे, सचिन भवानी, गौरव सिंह, विकास साहू, शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्ड के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, क्षेत्रीय निवासी और बच्चे उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।