बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बेलतरा विधानसभा के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भव्य बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। मटियारी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा।
मटियारी से बेलतरा तक निकली यात्रा
भाजयुमो की तिरंगा यात्रा मटियारी से शुरू होकर मोहरा, सेलर, डंगनिया, खैरा, भाड़ी, बाम्हु, टेकर, नेवसा, गिधौरी और जाली होते हुए बेलतरा पहुंची, जहां यात्रा का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगे के साथ दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह
यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। युवाओं और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यात्रा को भव्य रूप दिया।
विधायक बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ने का अभियान है। मटियारी से बेलतरा तक निकली इस तिरंगा यात्रा में जिस उत्साह और उमंग के साथ युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की है, वह बेलतरा की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि मटियारी से बेलतरा तक निकली यह यात्रा केवल बाइक रैली नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में देशभक्ति का भाव और मजबूत करने का संकल्प है।
ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, शंकर दयाल शुक्ला, जोगेन्द्र कश्यप, उमेश गोरहा, तिलक राम साहू, पेशीराम जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, मनीदास मानिकपुरी, गंगा साहू, मनोज पटेल, अनीश धीवर, ब्रजेश शर्मा, अंकुर सिंह, तुषार चंद्राकर, प्रवीण सोनकर, मुशर्रफ खान, अभिषेक साव, अंकित मिश्रा, रितेश कलवानी, यश गोरहा, विवेक यादव, संदीप जायसवाल, आशीष पटेल, शिवराज साहू, आयुष यादव, जगतरण मानिकपुरी, मयंक शर्मा, प्रवीण यादव, बाबा देवांगन, सूरज दुबे, शिवम, धीरज रजक, सृजन मिश्रा, संस्कार चौबे, प्रफुल्ल साहू, ललित सिंह, हृतिक नामदेव, रूपेश चौबे, विक्की साहू, हरीश साहू और चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बेलतरा पहुंचने पर तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस दौरान एक बार फिर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।



